कोरोना संकट के बीच प्रियंका को हुई बच्चों की पढ़ाई की फिक्र, इस तरह करेंगी मदद

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस के संकट के बीच स्कूली बच्चों की मदद के लिए हाछ बढ़ाया है। प्रियंका ने बताया है कि लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद हैं। ऐसे में पढ़ाई का नुकसान ना हो इसके लिए वो वर्चुअल क्लासरूम की शुरुआत करेंगी। लॉस एंजलिस के बच्चों के लिए प्रियंका ये करने जा रही हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका वहीं रहती हैं।

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है, यूथ एम्पॉवरमेंट और शिक्षा हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब हैं। इसलिए मैंने जेबीएल के साथ लॉस एंजलिस के बच्चों को हेडफोन देने का काम कर रही हूं ताकि वो वर्चुअल क्सालरूम में शामिल हो सकें। इस मुश्किल वक्त में जरुरी है कि हम सब कम्यूनिटी के तौर पर साथ आएं और मदद करें। हम सब मिलकर ही इस वक्त से बाहर निकलेंगे।

अमेरिका में दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें

प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रहती हैं। अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अमेरिका में भी कोरोना का कहर सबसे ज्यादा देखने मिल रहा है। अमेरिका में 20 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से मर चुके हैं। कोरोना वायरस से अमेरिका में 5 लाख, 21 हजार लोग संक्रमित हैं।कोरोना से अमेरिका में दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अब तक हुई हैं। अभी तक इटली में सबसे ज्यादा जान इस वायरस से गई थीं। अमेरिका में बीते कुछ दिनों में बहुत तेजी से संक्रमण फैला है और शनिवार को अमेरिका में मरने वालों की संख्या इटली से ज्यादा हो गई।

भारत में भी कई सितारों ने की है कोरोना संकट में मदद

भारत में भी कई सितारों ने की है कोरोना संकट में मदद

कोरोना संकट के बीच भारत में भी कई फिल्मी सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, प्रभाष, चिरंजीवी जैसे सितारें कोरोना के खिलाफ जंग में मदद कर चुके हैं। कई क्रिकेटर और दूसरे खेलों से जुड़े लोग भी मदद का हाथ बढ़ा चुके हैं। कारोबारी जगत और आम लोग भी इन दिनों मदद के लिए सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+