एमजे अकबर मानहानि केस में बरी हुईं प्रिया रमानी, जानिए क्या बोले बॉलीवुड सितारे
एमजे अकबर मानहानि केस में बरी हुईं प्रिया रमानी, जानिए क्या बोले बॉलीवुड सितीरे
नई दिल्ली। पत्रकार प्रिया रमानी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की ओर से दायर मानहानि के केस में बरी कर दिया है। 2018 में मीटू कैंपेन के दौरानरमानी ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसको लेकर रमानी के खिलाफ एमजे अकबर ने मानहानि का केस किया था। जिसमें वो बरी हो गई हैं। मीटू अभियान बॉलीवुड से ही ज्यादा संबंधित था, ऐसे में अब रमानी को लेकर आए कोर्ट के फैसले पर कई बॉलीवुड सितारों के भी रिएक्शन आए हैं।

रिचा चड्ढा ने कहा- बाय बुड्ढे
रिचा चड्ढा, तापसी पन्नू, सिमी ग्रेवाल समेत कई सितारों ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर लिखा है। तापसी पन्नू ने रमानी के बरी होने की खबर को शेयर करते हुए लिखा- कई गलत चीजों और खराब बातों के बीच ये आशा की एक किरण जैसी ये खबर है। यही सब कहीं ना कहीं कुछ हमारा विश्वास सही में रखे हुए है। रिचा चड्ढा ने लिखा- आखिरकार इंसाफ हुआ। समझ नहीं आता कि क्यों उन्होंने 97 वकीलों पर पैसा क्यों बर्बाद किया। बाय बुड्ढे।
Recommended Video

इन सितारों ने भी किए ट्वीट
वीर दास ने ट्वीट कर लिखा- ये बहुत-बहुत बढ़िया खबर। सिमी ग्रेवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- पिछले इतिहास को देखते हुए मुझे एक संदेह सा था कि न्याय होगा भी कि नहीं। रवींद्र कुमार पांडे को बहुत धन्यवाद, जिन्होंने एक महिला के अधिकारों का सम्मान किया। मिनी माथुर ने भी ट्वीट किया है।

क्या है ये पूरा मामला
प्रिया रमानी ने 2018 में दावा किया था कि एमजे एकबर ने मुंबई के ओबराय होटल में 1993 में नौकरी के लिए साक्षात्कार के दौरान उनका यौन शोषण किया था। इस पर एमजे अकबर ने कहा था कि प्रिया रमानी से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई थी। इस आरोप को अपनी मानहानि बताते हुए अकबर ने रमानी पर केस किया था। अदालत ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में फैसला सुनाते हुए प्रिया रमानी को बरी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications