छोटे बच्चे के साथ प्रिया प्रकाश की तस्वीर, हुए ऐसे-ऐसे सवाल
नई दिल्ली। छोटे से वीडियो में अपने दिलकश अंदाज से रातों-रात सोशल मीडिया की सनसनी बनीं प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर चर्चा में हैं। एक तस्वीर प्रिया ने पोस्ट की है, जिसमें वो एक छोटे बच्चे को अपने कंधे से लगाए हुए हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर को साढ़े आठ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनके फॉलोवर्स जानने चाहते हैं कि आखिर ये बच्चा है कौन। यूजर्स पूछ रहे हैं कि आपकी गोद में बच्चा है कौन?

यूजर्स ने पूछा गोद में बच्चा किसका है?
फोटो में वह एक बच्चे को गोद में लिए हैं। इस तस्वीर पर फैंस उनसे 'प्रिया, ये बच्चा किसका है?' और 'किसका बच्चा गोद में बहला रही हो?' जैसे कमेंट आ रहे हैं। वहीं यूजर्स उनकी खूबसूरती की भी तारीफ कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर विजय टीवी के एक कॉमेडी अवॉर्ड के दौरान की है।

प्रिया के गाने के खिलाफ याचिका
एक तरफ मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश की तारीफें हो रही हैं तो वहीं उनकी मुश्किलें भी एक बार फिर बढ़ गई हैं। उनके गाने 'मनिकया मलराया पूरी' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में इस गाने को बैन करने के लिए याचिका डाली गई है। याचिका में कहा गया है कि मलयाली फिल्म 'ओरु अदार लव' का गाना 'मनिकया मलराया पूरी' इस्लाम के खिलाफ है और आंखें मटकाना इस्लाम में हराम बताया गया है।

रातोंरात स्टार बन गई थीं प्रिया
वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वेरियर के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था। इस वीडियो ने रातोंरात प्रिया को स्टार बना दिया था। उनके सोशल मीडिया फैंस में भी भारी इजाफा हुआ था। इंस्टाग्राम पर प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications