टीचर चाहते हैं एक्टिंग से ज्याद पढ़ाई पर दूं ध्यान: प्रिया प्रकाश
नई दिल्ली। एक मलयाली म्यूजिक वीडियो में अपनी अदाओं के चलते वायरल हुईं प्रिया प्रकाश वॉरियर जल्द ही फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से अपना बॉलीवुड डेब्यु करने जा रही हैं। प्रिया को उम्मीद है कि ये फिल्म उनके करियर में काफी अहम साबित होगी। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही वह विवादों में आ गई है। एक ओर जहां प्रिया इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हैं वहीं दूसरी ओर वे अपने अगले प्रोजेक्ट 'लव हैकर' पर काम शुरू कर चुकी हैं।

टीचर चाहते हैं फिल्म से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान दें प्रिया
प्रिया प्रकाश अपने बैचलर ऑफ कॉमर्स के आखिरी साल में हैं और अपने कामकाज के बिजी शिड्यूल के चलते कॉलेज पर कम ध्यान दे पाती हैं। प्रिया ने बताया कि उनके टीचर चाहते हैं कि वे अपनी पढ़ाई पर एक्टिंग से अधिक ध्यान दें। प्रिया ने कहा कि उनके टीचर अपनी जगह सही हैं लेकिन वह एक्टिंग करना चाहती हैं।

बीते साल कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर छा गई थीं प्रिया
पिछले साल फरवरी में ही मलयालम फिल्म का एक छोटा सा वीडियो जारी हुआ था। जिसमें प्रिया और अब्दुल आंखों-आंखों में इशारे कर रहे थे। वीडियो में आंख मारती प्रिया लोगों को इतनी पसंद आईं किवो देखते ही देखते देश में क्या विदेश तक में मशहूर हो गईं। इसके बाद उनको कई विज्ञापनों में भी देखा गया, यहां तक कि उनकी लोकप्रियता को देखकर फिल्म में भी उनका रोल बढ़ाया गया।
देसी लुक में दिखीं प्रिया प्रकाश
हाल ही में प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें वे इंडियन ड्रेस में दिख रही हैं। प्यारी सी मुस्कान के साथ प्रिया ने खूबसूरत ज्वैलरी भी पहनी हुई है। प्रिया की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक फोटो पर 294,742 लाइक आ चुके थे।
यह भी पढ़ें- Wink Girl प्रिया प्रकाश वारियर ने की ये गलती, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल












Click it and Unblock the Notifications