Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Wink Girl प्रिया प्रकाश वारियर ने की ये गलती, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल

मुंबई। इंटरनेट सनसनी के नाम से मशहूर प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करें और उसकी चर्चा ना हो, भला ये संभव है, आप का उत्तर होगा 'ना' तो आप को बता कि आप यहां पूरी तरह से सही है लेकिन इस बार प्रिया प्रकाश की चर्चा उनके कातिलाना अदाओं या खूबसूरत तस्वीरों की वजह से नहीं हो रही है बल्कि इस बार वो लोगों को निशाने पर हैं, वजह हैं उनका कॉपी-पेस्ट वाला काम।

Wink Girl प्रिया प्रकाश से हुई ये गलती...

Wink Girl प्रिया प्रकाश से हुई ये गलती...

दरअसल मामला ये है कि प्रिया प्रकाश वारियर एक परफ्यूम ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं, जिसकी शूटिंग की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की लेकिन तस्वीरें पोस्ट करते वक्त उनसे गलती हो गई, उन्होंने परफ्यूम ब्रांड की ओर से दिए गए कैप्शन को बिना एडिट किए पोस्ट कर दिया, जिसकी वजह से वो ट्रोल हो गईं, प्रिया ने कैप्शन में लिखा कि Text content for Instagram and Facebook.

प्रिया प्रकाश हुईं ट्रोल

हालांकि लोगों की प्रतिक्रिया के बाद प्रिया प्रकाश को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पोस्ट को डिलीट किया और एडिट कैप्शन के साथ फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं, हालांकि लोगों ने उन्हें ट्रोल करना बंद नहीं किया, लोगोंन ने तो उन्हें अनफॉलो करने की धमकी तक दे डाली है।

विवादों में प्रिया की पहली बॉलीवुड फिल्म

विवादों में प्रिया की पहली बॉलीवुड फिल्म

आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश ने रातोंरात अपने आंखों के इशारों से देश के नौजवानों को अपना दीवाना बना दिया था, वैसे इन दिनों वो फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' को लेकर भी चर्चा में हैं, यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है, दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की मौत पर बनाई जा रही है, जिस पर नाराज होते हुए श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कथित तौर पर फिल्म के शीर्षक को लेकर फिल्म की टीम को कानूनी नोटिस भेजा है।

प्रिया प्रकाश ने दी सफाई

प्रिया प्रकाश ने दी सफाई

हालांकि इस मामले पर अपना बचाव करते हुए प्रिया प्रकाश ने कहा था कि, श्रीदेवी फिल्म के एक चरित्र का नाम है, मालूम नहीं कौन इस पर विवाद खड़ा कर रहा है, अगर फिल्म दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी पर आधारित है तो हमें इसका फैसला दर्शकों को पर छोड़ देना चाहिए, जबकि फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत का कहना है कि, यह एक मात्र संयोग है कि, एक श्रीदेवी नाम की अभिनेत्री की कहानी है।

श्रीदेवी के नाम का यूज कर रहे हैं डायरेक्टर?

श्रीदेवी के नाम का यूज कर रहे हैं डायरेक्टर?

फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि एक एक्ट्रेस हैं जिनका नाम श्रीदेवी है और देश-विदेशों में उनकी फैन-फॉलोइंग है। इसके बाद फिर कुछ ऐसा होता है कि एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और वो स्मोकिंग और ड्रिंक करने लगती हैं। लास्ट में दिखाया जाता है कि एक्ट्रेस की बाथ टब में डूब कर मौत हो जाती है। बता दें, बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की भी मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+