आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश ने शेयर की ऐसी तस्वीरें, तोड़ दी पुरानी छवि, लोग बोले 'सो क्यूट'
नई दिल्ली। मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। प्रिया ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो खूब उनके फैंस के बीच खूब वायरल हो रही हैं। प्रिया प्रकाश वारियर की तस्वीरें इस बार उनकी पुरानी छवि के उलट उनके भोलेपन और मासूमियत के लिए वायरल हो रही हैं।

टैडी के साथ खेलती प्रिया
प्रिया प्रकाश की पहले आंख मारने वाली वीडियो वायरल हुई और फिर अपने को-स्टार के साथ लिपलॉक सीन। वहीं इस बार उनकी जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें वो टैडी के साथ खेलती दिख रही हैं। तो एक दूसरी तस्वीर में वो बैड पर अपना बैग लिए बैठी हैं और किताब पढ़ रही हैं। इसमें उन्होंने अपने बाल भी छोटी बच्ची की तरह बांधे हुए हैं। जो उनके फैंस को पसंद आ रहे हैं।

यूजर्स कह रहे 'सो क्यूट'
19 साल की प्रिया की तस्वीरों पर आमतौर पर यूजर्स उन्हें 'हॉट' कहकर बात करते हैं लेकिन इन तस्वीरों पर 'सो क्यूट' के कमेंट ज्यादा आ रहे हैं। प्रिया के ये देखते ही देखते वायरल हो गए हैं। प्रिया की इन तस्वीरों पर 3-3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने रिएक्ट किया है। प्रिया के इंस्टाग्राम पर 6.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इसी साल रिलीज हुई पहली फिल्म
प्रिया की पहली मलयालम फिल्म 'उरु आदार लव' इसी साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसमें उनके साथ रोशन अब्दुल रउफ नजर आए। ये फिल्म स्कूल स्टूडेंट के प्यार पर आधारित है। ये मलयालम फिल्म है। इसे तेलुगू और कन्नड में भी डब किया गया है।इस फिल्म से ही प्रिया प्रकाश का एक वीडियो भी जनवरा में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें रोशन और प्रिया किस करके नजर आए थे।

कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर छा गई थीं प्रिया
पिछले साल फरवरी में प्रिया की फिल्म 'उरु आदार लव' का एक छोटा सा वीडियो जारी हुआ था। जिसमें प्रिया और अब्दुल आंखों-आंखों में इशारे कर रहे थे। वीडियो में आंख मारती प्रिया लोगों को इतनी पसंद आईं कि वो देखते ही देखते देश में क्या विदेश तक में मशहूर हो गईं। इसके बाद उनको कई विज्ञापनों में भी देखा गया, यहां तक कि उनकी लोकप्रियता को देखकर फिल्म में भी उनका रोल बढ़ाया गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।

श्रीदेवी पर बन रही फिल्म में दिखेंगी प्रिया
प्रिया प्रकाश श्रीदेवी पर बन रही एक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। प्रिया श्रीदेवी बंग्लो से बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में है। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर और एक्ट्रेस को नोटिस भेजा है। बताय गया है कि ये फिल्म श्रीदेवी की जिंदगी पर आधारित है और प्रिया फिल्म में सुपरस्टार श्रीदेवी का रोल निभा रही हैं। फिल्म में श्रीदेवी की मौत को भी दिखाया जाएगा, इसको लेकर विवाद है।
-
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम












Click it and Unblock the Notifications