प्रिया प्रकाश ने नहीं दिया प्रिंसिपल के मैसेज का जवाब, कर रही हैं कॉलेज आने का इंतजार

लाखों दिलों की धड़कन प्रिया प्रकाश वेरियर से मिलने के लिए उनके फैंस बेकरार हैं लेकिन सबसे ज्यादा इंतजार उनके स्कूल की प्रिंसिपल कर रही हैं। प्रिया जिस कॉलेज से अपनी बी.कॉम की पढ़ाई कर रहीं हैं, वहां कि प्रिंसिपल मैरिएट ए थारैटिल को उनसे मिलने का बेसब्री से इंतजार है।

Priya Prakash

त्रिशूर। लाखों दिलों की धड़कन प्रिया प्रकाश वेरियर से मिलने के लिए उनके फैंस बेकरार हैं लेकिन सबसे ज्यादा इंतजार उनके स्कूल की प्रिंसिपल कर रही हैं। प्रिया जिस कॉलेज से अपनी बी.कॉम की पढ़ाई कर रहीं हैं, वहां कि प्रिंसिपल मैरिएट ए थारैटिल को उनसे मिलने का बेसब्री से इंतजार है। त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी.कॉम की पढ़ाई कर रहीं प्रिया रातोंरात एक गाने से स्टार बन गई हैं। उन्हें इंटरनेट सेंसेशन से लेकर देश का क्रश तक का खिताब मिल गया है।

बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं प्रिया

बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं प्रिया

एक 30 सेकेंड की क्लिप से रातोंरात फेमस हुईं प्रिया प्रकाश त्रिशूर के विमला कॉलेज से बी.कॉम कर रही हैं। वो अपनी क्लासेस लेने कॉलेज आती थीं लेकिन जबसे फेमस हुई हैं, तभी से कॉलेज उनकी राह ताक रहा है। कॉलेज की प्रिंसिपल मैरिएट ने आईएएनएस से कहा कि वो प्रिया से मिलने को बेताब हैं लेकिन वो कॉलेज आई ही नहीं हैं।

प्रिंसिपल के बधाई संदेश का नहीं दिया प्रिया ने जवाब

प्रिंसिपल के बधाई संदेश का नहीं दिया प्रिया ने जवाब

विमला कॉलेज की प्रिंसिपल ने कहा, 'मुझे सोमवार को पता चला कि प्रिया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। मैं थोड़ी बिजी थी इसलिए लेट पता चला कि वो फेमस हो गई हैं। लेट पता चलने के कारण मैं उनसे भी मिल भी नहीं पाई क्योंकि वो घर चली गई थीं। मंगलवार को कॉलेज की छुट्टी थी इसलिए मैंने उन्हें मैसेज कर बधाई दी।' प्रिंसिपल ने बताया कि प्रिया ने उनके बधाई संदेश का कोई रिप्लाई नहीं दिया है।

प्रिंसिपल को है प्रिया से मिलने का इंतजार

प्रिंसिपल को है प्रिया से मिलने का इंतजार

प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें मालूम है कि इस फेम के चलते प्रिया काफी बिजी हैं। जब से प्रिया फेमस हुई हैं, तभी से वो कॉलेज नहीं आई हैं। उन्होंने ये ङी बताया कि प्रिया अपने माता-पिता के साथ पिछले महीने इस गाने की शूटिंग के लिए इजाजत लेने आईं थीं क्योंकि कॉलेज में अटेंडेंस को लेकर सख्त नियम हैं। विमला कॉलेज की प्रिंसिपल को इंतजार है कि वो जल्द ही अपनी फेमस स्टूडेंट से मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+