जीवीएल नरसिम्हा राव के खिलाफ TDP विधायक ने दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस

नई दिल्ली। बीजेपी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव के खिलाफ आंध्र प्रदेश विधानसभा में टीडीपी विधायक ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। टीडीपी विधायक श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद ने ट्विटर पर सीएम चंद्रबाबू नायडू के लिए जो शब्द इस्तेमाल किए, वो सदन की अवमानना है। जीवीएल नरसिम्हा राव की शिकायत करते हुए टीडीपी विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

privilege notice against BJP MP GVL Narasimha Rao for words used against cm chandrababu naidu

श्रवण कुमार ने पत्र के माध्यम से जीवीएल नरसिम्हा राव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है और कहा कि इस प्रस्ताव को विशेषाधिकार कमेटी के पास भेजा जाए। जीवीएल नरसिम्हा राव पर हमला बोलते हुए टीडीपी विधायक ने कहा कि एक राज्यसभा सांसद के रूप में उनको सदन की मर्यादा का खयाल रखना चाहिए था। लेकिन उन्होंने सदन का अपमान किया है।

बता दें कि जीवीएल ने एक ट्वीट करते हुए चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा था। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू को 'एसेम्बली राउडी' कहा था। दरअसल, बजट सत्र के दौरान बीजेपी विधायक विष्णु कुमार ने सीएम नायडू पर राज्य में विकास कार्यों को लेकर हमला बोला था। इस दौरान दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। बीजेपी विधायक ने कहा था कि टीडीपी का ये आरोप बेबुनियाद है कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए किए जाने वालों कार्यों में सहयोग नहीं कर रही है।

इसपर नायडू ने कहा था कि बीजेपी विधायक जनप्रतिनिधि के लायक नहीं है। इसी बहस को लेकर जीवीएल ने चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोला था और कहा था, 'जिस तरीके से चंद्रबाबू नायडू बोल रहे हैं, वो उनकी बौखलाहट दर्शाता है। वे 'एसेम्बली राउडी' के जैसे बर्ताव कर रहे हैं। हम सीएम नायडू को सदन की अवमानना का नोटिस देने पर विचार कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+