Sainik School: खड़गे ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- सैनिक स्कूलों के 'निजीकरण' से टूट जाएगी अच्छी परंपरा

सैनिक स्कूलों के कथित निजीकरण को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है, जिसमें सैनिक स्कूलों को लेकर केंद्र की नई नीति को पूरी तरह से वापस लेने और समझौता ज्ञापनों को रद्द करने की मांग की गई है।

मल्लिकार्जुन खड़गे के सैनिक स्कूलों के निजीकरण की खबर पर राष्ट्रपति को लिखे दो पेज के पत्र में कहा कि भारतीय लोकतंत्र में सशस्त्र बलों को राजनीति से दूर रखा गया है। लेकिन अब केंद्र की पक्षपातपूर्ण नीति इस पर भी लागू हो रही है। केंद्र सरकार के तहत सैनिक स्कूलों की एक अच्छी परंपरा को तोड़ने का काम किया गया है।

Kharge against Sainik School Privatization

खड़गे ने बुधवार को सैनिक स्कूलों के 'निजीकरण' के केंद्र के कदम के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा कि देश में 33 सैनिक स्कूल हैं और वे पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्त पोषित संस्थान हैं, जो रक्षा मंत्रालय (MOD) के तहत एक स्वायत्त निकाय, सैनिक स्कूल सोसाइटी (SSS) के तहत संचालित किए जाते हैं।

खड़गे ने पत्र में सैनिक स्कूलों को लेकर नई नीति को पूरी तरह से वापस लेने की मांग करते हुए कहा गया कि केंद्र के सैनिक स्कूलों के निजीकरण का कदम सशस्त्र बलों की प्रकृति और लोकाचार पर गहरा प्रहार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+