बेंगलुरु: वीरभद्र नगर में लगी भीषण आग, करीब 10 बसें जलीं
बेंगलुरू के वीरभद्र नगर में लगी भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से 10 बसें भी जलकर खाक हो गईं।आग पहले सिर्फ एक बस में लगी और फिर देखते ही देखते इसने पास खड़ी अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इसकी जो वीडियो सामने आई है, उसमें आग की भयंकर लपटें साफ नजर आ रही हैं।

बताते चलें कि आग बस स्टैंड के पास एक गैराज में लगी थी। आशंका जताई जा रही है कि गैराज से ही आग शुरू हुई। अभी तक इस मामले में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मौके पर अग्निशमन दल के कर्मी पहुंचे, जिसके बाद आग बुझाने की कोशिश की गई। फिल्हाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...












Click it and Unblock the Notifications