जेल के भीतर कैदी ने चम्मच से अपना निजी अंग काटकर मंदिर में चढ़ाया

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जेल में हत्या के दोषी अपराधी ने ऐसा कदम उठाया, जिसके बाद हर कोई दंग रह गया है। दरअसल 25 वर्षीय हत्या के दोषी कैदी ने अपने गुप्तांग को जेल के भीतर काट लिया और उसे जेल के अंदर बने मंदिर में चढ़ा दिया। घटना के तुरंत बाद कैदी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कैदी का कहना है कि उसने सपने में भगवान शिव को देखा था, जिसके बाद उसने अपने गुप्तांग को मंदिर पर चढ़ाने का फैसला लिया।

हालत गंभीर

हालत गंभीर

ग्वालियर केंद्रीय जेल के अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि कैदी ने सोमवार रात को एक सपना देखा था, जिसके बाद उसने यह हरकत की है। कैदी का कहना है कि उसने सपने में भगवान शिव को देखा, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मनोज साहू ने बताया कि कैदी विष्णु कुमार भिण्ड जिले का रहने वाला है, वह हत्या का दोषी और जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कैदी की हालत गंभीर है।

गुप्तांग काटकर मंदिर पर चढ़ाया

गुप्तांग काटकर मंदिर पर चढ़ाया

जानकारी के अनुसार कैदी ने मंगलवार सुबह 6.30 बजे मंदिर परिसर में बने भगवान शिव के मंदिर में अपने गुप्तांग को काटकर मंदिर में चढ़ा दिया। मनोज साहू ने बताया कि कैदी ने इसके लिए चम्मच को हथियार बनाया। चम्मच का इस्तेमाल करके कैदी ने उसने गुप्तांग काट लिया। गुप्तांग काटने के बाद विष्णु जोर जोर से रोना लगा, जिसके बाद तुरंत अन्य कैदी और जेल वार्डन वहां पहुंचे और उसे खून में लथपथ देखा।

 भगवान के आदेश पर उठाया कदम

भगवान के आदेश पर उठाया कदम

जेल वार्डन ने तुरंत कैदी विष्णु को जयारोग्य अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में विष्णु ने बताया कि सोमवार रात को भगवान शिव उसके सपने में आए और उन्होंने भगवान ने उससे ऐसा करने को कहा। जिसके बाद कैदी ने भगवान की आदेश मानते हुए अपने निजी अंग को काट दिया। विष्णु की हालत अस्पताल में काफी गंभीर है। बता दें कि विष्णु 2018 से ग्वालियर जेल में बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+