असम में सबसे तीखी मिर्ची कर रही प्रिंस विलियम का इंतजार, क्‍या करेंगे प्रिंस?

गुवाहाटी। मंगलवार को राजधानी दिल्‍ली में समय बिताने के बाद ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम और उनकी पत्‍नी केट मिडिलटन बुधवार को असम के लिए रवाना होंगे। यहां पर एक ऐसा सरप्राइज उनका इंतजार कर रहा है जिसके बारे में उन्‍होंने कभी नहीं सोचा होगा।

Prince-William-to-taste-chilly

काजीरंगा के रिसॉर्ट में पूरी तैयारी

यहां पर प्रिंस विलियम को दुनिया की कुछ सबसे तीखी मिर्चियों में शुमार भुत झोलाकिया को टेस्‍ट करना होगा। इस मिर्ची के सैंपल को टेस्‍ट करने की जानकारी ठीक उसी दिन के बाद आई है जब प्रिंस विलियम ने मुंबई में खुद यह बात कुबूल की थी कि उन्‍हें तीखा खाना जरा भी पसंद नहीं है।

पीएम मोदी के साथ केट और विलियम का लंच

प्रिंस विलियम और केट असम के काजीरंगा स्थित आईओरा रिसॉर्ट में रुकेंगे। यहीं पर उन्‍हें यह मिर्च टेस्‍ट करनी होगी। रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर प्रशांत कुमार शर्मा ने बताया कि असम के कुछ पारंपरिक पकवानों के साथ ही दोनों को यह मिर्च चखने को दी जाएगी।

यह मिर्च स्‍कोविले स्‍केल पर मापी गई तो इसमें ए‍क मिलियन से भी ज्‍यादा हीट यूनिट्स पाई गईं। स्‍कोविले स्‍केल मिर्च में मौजूद तीखेपन को मापने का पैमाना होता है।

जब केट ने विलियम के डोसे को कहा ना

इससे अलग मुंबई में मंगलवार को एक बड़ा ही दिलचस्‍प वाकया देखने को मिला। यहां पर प्रिंस विलियम ने एक किचन में डोसा बनाया। प्रिंस विलियम ने बेंगलुरू की स्टार्टअप कंपनी डोसामेटिक द्वारा बनाई गई मशीन की मदद से इस डोसे को बनाया था।

विलियम ने मशीन में डोसे का घोल डाला और मिडिलटन ने कुछ बटन दबाए, जिसके बाद मशीन ने अपना काम करना शुरू कर दिया।

कुछ ही मिनटों के बाद डोसा मशीन में से बाहर आ गया। ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज विलियम ने इसका एक छोटा सा टुकड़ा तोड़कर चखा और कहा, 'नमस्ते मुंबई।'

उन्‍होंने कहा कि डोसा अनुभव के लिए धन्यवाद। यह बुरा नहीं है, अगली बार यह और शानदार होगा। जब विलियम ने डोसे को एक छोटा सा टुकड़ा केट की ओर बढ़ाया तो उन्‍होंने इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+