Bigg Boss 9 विनर प्रिंस नरूला के भाई की समुद्र में डूबने से मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

नई दिल्ली। बिग बॉस 9 के विजेता रहे प्रिंस नरूला और उनका पूरा परिवार इस वक्त गहरे सदमे से गुजर रहा है, वजह है उनके 25 साल के कजिन रूपेश की एक हादसे में मौत होना, एक मीडिया चैनल से बात करते हुए प्रिंस ने खुद इस बात का खुलासा किया, अपने भाई को याद करते हुए प्रिंस खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूट कर रो पड़े।

प्रिंस नरूला के भाई की समुद्र में डूबने से मौत

प्रिंस नरूला के भाई की समुद्र में डूबने से मौत

प्रिंस ने कहा कि मेरा भाई रूपेश यूएस में रहता था और तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी, उसकी पत्नी यहीं हैं क्योंकि अभी उनका वीजा पर काम चल रहा था और वो शादी के बाद रूपेश के साथ यूएस नहीं जा पाई थी, रूपेश की मौत हमारे लिए किसी वज्रपात से कम नहीं है, मैं समझ नहीं पा रहा कि ईश्वर इतना कठोर कैसे हो सकता है और वो किसी को इतनी कड़ी सजा कैसे दे सकता है।

कैसे हुई प्रिंस के भाई की मौत

कैसे हुई प्रिंस के भाई की मौत

प्र‍िंस ने बताया कि मेरा भाई टोरंटो में सोमवार को अपने पूरे परिवार संग बीच पर गया था, पर‍िवार तो वहां से थोड़ी देर बाद वापस आ गया, लेकिन रूपेश वहीं दोस्तों के साथ बीच के किनारे रुक गया था लेकिन थोड़ी देर बार उसके दोस्त पार्किंग से कार निकालने चले गए और रूपेश वहीं रह गया और उसके बाद उसके दोस्तों को आवाज सुनाई दी अरे देखो, वो डूब गया, दोस्त जब आवाज सुनकर बीच पर पहुंचे थे तो देखा कि रूपेश वहां नहीं है, तब तक डूबकर उसकी मौत हो गई थी, थोड़ी देर बाद उसकी बॉडी तैरती मिली।

रूपेश को अस्पताल लेकर भी उसका दोस्त गया लेकिन

रूपेश को अस्पताल लेकर भी उसका दोस्त गया लेकिन

रूपेश के दोस्त से बातचीत में पता चला कि ये नहीं पता कि वो कैसे डूब गया, रूपेश को अस्पताल लेकर भी उसका दोस्त गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, प्रिंस ने रोते हुए कहा कि हम समझ नहीं पा रहे कि ये कैसे हुआ और क्यों हुआ और अब हम रूपेश की पत्नी को क्या जवाब देंगे, फिलहाल मेरी पत्नी युव‍िका चौधरी भाभी ( रूपेश की पत्नी) के साथ हैं, मुंबई में भाई का अंत‍िम संस्कार होगा. मेरे मां और पापा भाई की बॉडी को लेने के लिए गए हैं।

'रोडीज रियल हीरोज'

'रोडीज रियल हीरोज'

आपको बता दें कि युविका चौधरी से शादी रचाने के बाद प्रिंस नरूला इन दिनों 'रोडीज रियल हीरोज' में जज के रोल में नजर आ रहे हैं, बहुत जल्द वो पत्नी युविका चौधरी के साथ 'नच बलिए के' अपकमिंग सीजन में नजर आएंगे, यह शो 20 जुलाई से शुरू होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+