प्रिंस हत्याकांड में आज सीबीआई की चार्जशीट पर सुनवाई, कोर्ट की टिप्पणी पर रहेगी नजर
नई दिल्ली। गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रिंस की हत्या के मामले में आज सीबीआई की चार्जशीट पर सुनवाई होगी। आपको बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने स्कूल के ही छात्र को आरोपी बनाया है और उसे इस हत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। सीबीआई के अनुसार आरोपी छात्र ने परीक्षा टालने के लिए इस बर्बर घटना को अंजाम दिया। आरोपी छात्र को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया था ,जिसकी अवधि आज खत्म हो रही है।

पिता को सीबीआई पर भरोसा
आरोपी छात्र को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रिंस के पिता ने बताया कि सीबीआई की चार्जशीट दाखिल होने के बाद यह पहली सुनवाई है, लिहाजा यह देखना अहम होगा कि कोर्ट सीबीआई की थ्योरी पर भरोसा करती है या नहीं। सीबीआई की चार्जशीट पर कोर्ट की टिप्पणी के बाद यह साफ होगा कि सीबीआई के दावे में कितना दम है। प्रिंस के पिता का कहना है कि हमे सीबीआई पर पूरा भरोसा है, हम चाहते हैं कि इस मामले में जल्द से जल्द आरोपी को सख्त से सख्त सजा हो।
हरियाणा पुलिस ने कंडक्टर को बनाया था आरोपी
इससे पहले हरियाणा पुलिस ने प्रिंस की हत्या के आरोप में बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया था और दावा किया था कि उसी ने हत्या को अंजाम दिया है। लेकिन जब यह मामला सीबीआई को दिया गया तो सीबीआई ने बस कंडक्टर को निर्दोष बताते हुए स्कूल के ही छात्र को गिरफ्तार किया था। सीबीआई का दावा था कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि छात्र ने ही प्रिंस की हत्या की है। आपको बता दें कि आरोपी छात्र की पैरवी आरुषि हत्याकांड के वकील कर रहे हैं, जिसमे आरुषी के माता-पिता को रिहा कर दिया गया था।
1000 पेज की चार्जशीट
1,000 पेज की चार्जशीट में 16 वर्षीय आरोपी छात्र भोलू (कोर्ट द्वारा दिया गया नाम) को मुख्य आरोपी बनाया गया है। यह आरोप पत्र अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह कुंडू की अदालत में दायर किया गया। उनकी अदालत नाबालिग आरोपी को कथित तौर पर बच्चे की हत्या के लिए व्यस्क के तौर पर देख रही है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कई बातों और सबूतों का जिक्र किया है
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications