कांग्रेस की जीत पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जीत के लिए कांग्रेस और टीआरएस और मिजोरम नेशनल फ्रंट पार्टी को बधाई दी। पीएम ने तेलंगाना में केसीआर को, मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को जीत के लिए बधाई दी। वहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं ने राज्य चुनावों में दिन रात जी-जान से मेहनत की। मैं उनकी कड़ी मेहनत को सलाम करता हूं।













Click it and Unblock the Notifications