द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री से की बात, दिया भारत आने का न्योता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-लक्जमबर्ग द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटल से वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान दोनों देशों को शीर्ष नेताओं ने एक दूसरे से कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रण और बचाव संबंधी जानकारी साझा कीं। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने लक्जमबर्ग में कोरोना वायरस से मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत-लक्जमबर्ग के बीच साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी के आदान-प्रदान करने पर भी जोर दिया।

Prime Minister Narendra Modi takes part in India- Luxembourg Virtual Summit

भारत-लक्जमबर्ग द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कोरोना महामारी से लक्जमबर्ग में हुई जानहानि के लिए मैं अपनी और 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ से संवेदना प्रकट करता हूं और इस कठिन समय में आपके कुशल नेतृत्व का अभिनंदन भी करता हूं। पीएम ने आगे कहा, मुझे प्रसन्नता है कि हमारी स्पेस अजेंसी ने पिछले दिनों लक्जमबर्ग के चार सेटेलाइट लॉन्च किए। स्पेस के क्षेत्र में भी हम पारंपरिक आदान-प्रदान बढ़ा सकते हैं। 'इंटरनेशनल सोलर अलायंस' में लक्जमबर्ग के शामिल होने की घोषणा का हम स्वागत करते हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बिडेन को फोन पर दी बधाई, उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस से भी की बात

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री को भारत आने का न्योता दिया। पीएम मोदी ने कहा, 'हिज रॉयल हाइनेस ग्रैंड ड्यूक' की भारत यात्रा कोरोना के कारण स्थगित करनी पड़ी। हम शीघ्र उनका भारत में स्वागत करने की कामना करते हैं। मैं चाहूंगा की आप (लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री) भी जल्द भारत की यात्रा पर आएं। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर लग्जमबर्ग के पीएम ने कहा, आपके भारत निमंत्रण के लिए शुक्रिया। हम भी आपका लग्जमबर्ग में स्वागत करते हैं। मैं वड़ोदरा में हुए ट्रक हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, मैं जानता हूं कि ये जगह आपके लिए बहुत मायने रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+