पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बिडेन को फोन पर दी बधाई, उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस से भी की बात

नई दिल्‍ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को फोन करके बधाई दी है। खुद पीएम मोदी ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। मंगलवार देर रात दो ट्वीट करके नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्‍होंने नवनिर्वाचित उप राष्‍ट्रपति कमला हैरिस को भी बधाई दी। पीएम मोदी ने बताया कि हमने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया और हमारी साझा प्राथमिकताओं और चिंताओं पर चर्चा की।

Recommended Video

      PM Modi ने US के नवनिर्विचित President Joe Biden से की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा | वनइंडिया हिंदी
      पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बिडेन को फोन पर दी बधाई, उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस से भी की बात

      इसके साथ ही कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन, और भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर भी बात हुई। पीएम मोदी ने कहा कि कमला हैरिस की जीत भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के लिए बहुत गर्व और प्रेरणा का विषय है, जो भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक जबरदस्त माध्यम हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैंने अमेरिका की नई उप राष्ट्रपति इलेक्ट कमला हैरिस को भी फोन कर बधाई दी। उनकी सफलता जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के लिए बहुत गर्व और प्रेरणा का विषय है, जो भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक जबरदस्त स्रोत हैं। इससे पहले जो बाइडेन के जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत की बधाई दी थी।

      आपको बता दें कि 3 नवंबर को हुए अमेरिका के राष्‍ट्रपति के चुनावों में डेमोक्रेट उम्‍मीदवार जो बाइडेन ने 306 वोट लेकर जबर्दस्‍त जीत दर्ज की है। उनके प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप को महज 232 वोट मिले। पिछले सप्ताह मुख्यधारा की मीडिया ने बाइडन को 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में से अनिवार्य 270 से अधिक पर जीत दर्ज करने के बाद 77 वर्षीय पूर्व उप राष्ट्रपति को चुनाव का विजेता घोषित कर दिया था। इसके बावजूद ट्रंप ने चुनाव में हार स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने जीत हासिल की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+