8 महीने से बंधक फादर एलेक्स प्रेम कुमार सुरक्षित स्वदेश लौटे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद ही दिलचस्प अंदाज में ट्वीट करते हुए कहा कि वह जल्द आप सबको कुछ खुशखबरी दे सकते हैं। पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद लोगों में काफी रोमांच बढ़ गया है कि आखिरकार पीएम कौन सी खुशखबरी देना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार को अफगानिस्तान से छुड़ा लिया है। फादर प्रेम कुमार पिछले 8 महीनों से अफगानिस्तान की कैद में थे। प्रधानमंत्री ने उनसे फोन पर बात करके उनका हालचाल लिया।
गौरतलब है कि कि पिछले साल 2 जून को फादर एलेक्सिस कुमार का अफगानिस्तान में अपहरण हो गया था। एलेक्सिस कुमार चेन्नई के डिंडीगुल जिले के रहने वाले थे। प्रेम कुमार का आदिवासी महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करने के लिए जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications