हैदराबाद हाउस में व्लादिमीर पुतिन से मिले पीएम, कहा- 'भारत-रूस संबंध पहले से ज्यादा मजबूत'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने हैदराबाद हाउस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगवानी की। दोनों नेता 21वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे।

नई दिल्ली, 6 दिसंबर। एक दिन की भारत यात्रा पर भारत आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से पुतिन सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने हैदराबाद हाउस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगवानी की। दोनों नेता 21वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे।

Narendra Modi

दोनों नेताओं की आखिरी बार साल 2019 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में औपचारिक मुलाकात हुई थी। 2019 के बाद यह पहली बार दोनों नेताओं की आमने-सामने मुलाकात है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह भारत दौरा काफी मायनों में अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच इस मौके पर रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए कई समझौते करने के लिए कई अहम समझौते होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन: दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ नियंत्रण के लिए लागू होगी रणनीति, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किए निर्देश

पुतिन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत हमारा रक्षा सहयोग और मजबूत हो रहा है। रक्षा और आर्थिक क्षेत्र में दोनों अहम सहयोगी हैं। मोदी ने आगे कहा कि आर्थिक क्षेत्र में भी हमारे रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए हम बड़े विजन पर काम कर रहे हैं। हमने 2025 तक 30 बिलियन डॉलर ट्रेड और 50 बिलियन डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है। वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि हम भारत को एक महान शक्ति और भरोसेमंद दोस्त के रूप में देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+