प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमिलनाडु में अहम रैली, किसानों को मिलेगी वीआईपी जगह
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज तमिलनाडु में आज रैली है, माना जा रहा है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग आ सकते हैं। यह रैली तमिलनाडु के तिरुपुर में होगी। इसके बाद पीएम मोदी की अगली रैली 19 फरवरी को कन्याकुमारी में होगी, जहां भाजपा को इस बात की उम्मीद है कि उसके उम्मीदवार पोन राधाकृष्णन आगाली लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। आगामी चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी यहां कई रणनीति बना रही है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदुरैई मे एम्स प्रोजेक्ट के ऐलान किया था, जिसमे लोगों ने मोदी वापस जाओ के नारे लाए थे। मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी की आईटी विंग तमाम वीडियो बनाने में जुटी है जिसमे केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया जाएगा जिससे लोगो को लाभ हुआ है। आज होने वाली रैली में किसानों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें रैली में आगे की सीट पर बैठाया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि रैली में कम से कम एक हजार किसान शामिल होंगे, जिनके लिए पहले से ही रैली में इंतजाम किया गया है।
रैली में पहली सीट वीआईपी के लिए और दूसरी सीट महिला नेताओं और किसानों के लिए रिजर्व की गई है। भाजपा नेता ने उम्मीद जताई है कि किसान दूसरी सीट पर बैठेंगे जोकि स्टेज से काफी करीब है। हम इस बात को भी सुनिश्चित करेंगे कि ना सिर्फ बड़े बुजुर्ग बल्कि युवा भी इस रैली में शामिल हो। पीएम मोदी की कन्याकुमारी रैली भी काफी अहम होने वाली है क्योंकि पार्टी इस सीट पर अपने उम्मीदवार को फिर से जीत दिलाना चाहती है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान कई प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications