PM मोदी आज लॉन्च करेंगे 'मैं नहीं हम' पोर्टल, जानिए इसकी खासियत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 'मैं नहीं हम' पोर्टल और ऐप लॉन्च करेंगे, इस मौके पर वे आईटी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमियों से सीधा संवाद भी करने वाले हैं, इस बारे में जानकारी पीएमओ कार्यालय की ओर से दी गई है। ये पोर्टल 'सेल्फ फॉर सोसायटी' की थीम पर काम करेगा, यह पोर्टल पर आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों, सामाजिक संगठनों और समाज सेवा से जुड़े लोगों को एक साथ लाने का काम करेगा और इसलिए इसका नाम 'मैं नहीं हम' रखा गया है।

PM मोदी आज लॉन्च करेंगे 'मैं नहीं हम' पोर्टल
इसका उद्देश्य आईटी क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन होने वाले लाभ का फायदा समाज के कमजोर तबकों को पहुंचाना है, यही नहीं पोर्टल के जरिए समाज की बेहतरी के लिए काम करने के इच्छुक लोगों की व्यापक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा।
आज पीएम मोदी कई उद्योगपतियों से मिलेंगे
आज अपने कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी कई उद्योगपतियों से मिलेंगे और आईटी पेशेवरों तथा आईटी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे, इस अवसर पर देश भर के 100 से ज्यादा स्थानों से आईटी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माता वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजन से जुड़ेंगे।

विकास पथ पर भारत को आगे बढ़ाने की कोशिश
मोदी सरकार का ये कदम उनके डिजिटल भारत का ही हिस्सा है, जिसके जरिए वो आम लोगों को आईटी के जरिए एक साथ मंच पर लाना चाहती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बिना कागज के इस्तेमाल के सरकारी सेवाएं इलेक्ट्रॉनिक रूप से जनता तक पहुंच सकें। इस योजना का एक उद्देश्य ग्रामीण इलाकों को हाई स्पीड इंटरनेट के माध्यम से जोड़ना भी है।












Click it and Unblock the Notifications