BJP के स्थापना दिवस पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा: 'विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं कि कैसे पिछड़े परिवार का गरीब शख्स देश की सेवा कर रहा है'
नई दिल्ली। 'भाजपा में कोई विभाजन नहीं, कोई राजवंश राजनीति नहीं है और ना ही मैं बनाम तुम है। यह वास्तव में लोकतांत्रिक है और एक ही लोकतांत्रिक राजनीतिक दल एक लोकतांत्रिक राष्ट्र की प्रभावी ढंग से सेवा कर सकता है।' यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कही। एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि 'आज भाजपा का विरोध सबसे ज्यादा है। कभी-कभी, यह हिंसक मोड़ भी लेता है ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि हमने गलती की है। यह भाजपा की ताकत है जो विरोधियों को प्रभावित करता है वे पचा नहीं पा रहे हैं कि पिछड़े परिवार में पैदा हुआ एक गरीब व्यक्ति प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहा है।'

मोदी ने कहा कि 'विरोधी यह सोच भी नहीं सकते थे कि जब हमें एक राष्ट्रपति का चुनाव करने का मौका मिला, तो हमने दलित समुदाय के एक व्यक्ति चुना। जो लोग झूठ फैला रहे हैं, वो यह नहीं पचा पा रहे हैं भाजपा से पास इतने दलित, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के विधायक और सांसद हैं, तो भाजपा के प्रति विरोध का वातावरण बनाया जा रहा है।
गौरतलब है कि आज भाजपा का 38वां स्थापना दिवस है। इससे पहले एक कार्यक्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी नेताओं की तुलना बाढ़ में फंसे जानवरों से की। मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी से डरकर विपक्ष एकता की बात कह रहा है। शाह ने कहा कि विपक्षी नेताओं का एक साथ आना ऐसा ही है, जैसे बाढ़ आने पर सांप, बिच्छू, नेवला, बिल्ली, कुत्ते वगैरह सब जानवरों का आपसी लड़ाई भूलकर जान बचाने को एक ही पेड़ पर चढ़ जाना। शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियत बाढ़ की तरह है जिसमें विपक्ष बह गया है।












Click it and Unblock the Notifications