Defence Expo 2018 में पीएम मोदी बोले- सशस्त्र बलों को लैस करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के लिए तैयार

Recommended Video

    PM Modi का Defence Expo में बयान, कहा Armed Forces को करेंगे मजबूत | वनइंडिया हिन्दी

    चेन्नई। 'तमिलनाडु में कांचीपुरम के इस ऐतिहासिक क्षेत्र में एक उत्साही सभा को देखकर मैं बहुत खुश हूं। यह हमारी महिमापूर्ण समुद्री विरासत की भूमि है।' यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस एक्‍सपो के 10वें संस्‍करण डिफेंस एक्‍सपो- 2018 के उद्घाटन सत्र के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह देखना आश्चर्यजनक है कि 500 से अधिक भारतीय कंपनियां और 150 से अधिक विदेशी कंपनियां यहाँ हैं। 40 से अधिक देशों ने अपने आधिकारिक प्रतिनिधि मंडल भी भेजे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमारे लोगों और हमारे क्षेत्र की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के समान है। इसके लिए हम अपने सशस्त्र बलों को लैस करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के लिए तैयार हैं, जिसमें रणनीतिक स्वतंत्र रक्षा औद्योगिक परिसर की स्थापना शामिल है।

    Defence Expo 2018 का उद्घाटन करने चेन्नई पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, कावेरी मुद्दे को लेकर लोगों ने किया विरोध

    इससे पहले जब पीएम चेन्नई पहुंचे तो कावेरी मुद्दे को लेकर उनका भारी विरोध किया गया हालांकि विरोध करने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि इस वर्ष डिफेंस एक्‍सपो की थीम 'भारत-उभरता रक्षा विनिर्माण हब' है। इस दौरान रक्षा प्रणालियों और इनके कलपुर्जों के निर्यात में भारत की क्षमता को दर्शाया जाएगा। लगभग 150 अंतर्राष्‍ट्रीय प्रदर्शकों सहित 670 से भी ज्‍यादा प्रदर्शक डिफेंस एक्‍सपो में शिरकत करेंगे। इस वर्ष सूक्ष्‍म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र का लगभग 15 प्रतिशत का समुचित प्रतिनिधित्‍व होगा।

    भारतीय प्रतिभागियों में कई प्रमुख कंपनियां जैसे कि टाटा, कल्‍याणी, भारत फोर्ज, महिन्‍द्रा, एमकेयू, डीआरडीओ, एचएएल, बीईएल, बीडीएल, एमडीएल, जीआरएसई, जीएसएल, एचएसएल, आयुध कारखाने इत्‍यादि शामिल हैं। डिफेंस एक्‍सपो-2018 में भाग लेने वाली प्रमुख अंतर्राष्‍ट्रीय कंपनियों में लॉकहीड मार्टिन, बोइंग (अमेरिका), एसएएबी (स्‍वीडन), एयरबस, राफेल (फ्रांस),यूनाइटेड शिपबिल्डिंग (रूस), बीएई सि‍स्‍टम्स (ब्रिटेन), सिबत (इस्राइल), वार्टसिला (फिनलैंड), रहोड एंड श्‍वार्ज (जर्मनी) इत्‍यादि शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+