शीला दीक्षित के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, पूर्व पीएम मनमोहन ने कही ये बात

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 81 वर्षीय शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार थीं। 15 साल तक राजधानी की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। शीला दीक्षित के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट करके गहरा दुख जताया है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वो शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं।

'शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ'

शीला दीक्षित के निधन की जानकारी आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके अपना दुख जताया। पीएम मोदी ने लिखा, "शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने मिलनसार व्यक्तित्व के साथ, दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ है।"

'शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं'

'शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं'

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुख जताया है। मनमोहन सिंह ने ट्वीट करके कहा, "शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। उनके निधन से देश ने एक समर्पित कांग्रेस नेता को खो दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में उनके तीन साल के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास के योगदान को दिल्ली के लोग हमेशा याद रखेंगे।"

शीला दीक्षित के निधन पर राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

शीला दीक्षित के निधन पर राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके शीला दीक्षित के निधन दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'शीला दीक्षित जी के निधन की खबर से मैं बेहद दुखी हैं। वह कांग्रेस की एक प्यारी बेटी थीं, जिनसे व्यक्तिगत तौर पर मेरे संबंध थे। उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति मेरी संवेदना है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से लगातार तीन बार सीएम के तौर पर अपनी सेवा दी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+