पीएम मोदी ने लालकिले पहुंचकर ऐसे चौंकाया, बदली अपनी कार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में जब से ये पद संभाला है बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज की कार का ही इस्तेमाल कर रहे हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकसर अपने फैसलों से लोगों को चौंकाते रहे हैं। देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी प्रधानमंत्री मोदी का चौंकाने वाला अंदाज नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब देश को संबोधित करने लाल किला पहुंचे तो उन्होंने बीएमडब्ल्यू की जगह रेंज रोवर का इस्तेमाल किया। आखिर इसकी क्या वजह रही?

क्या बदल गई पीएम मोदी के काफिले की कार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में जब से ये पद संभाला है बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज की कार का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। पूरी तरह से सुसज्जित बीएमडब्लू 7-सीरीज प्रधानमंत्री की आधिकारिक कार रही है। हालांकि 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी रेंज रोवर से पहुंचे। 'द हिंदू' में छपी खबर के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान लग्जरी एसयूवी का इस्तेमाल किया। हालांकि उन्होंने अचानक ऐसा क्यों किया, इस पर सवाल जरूर उठ गए।
Recommended Video


पीएम मोदी ने किया रेंज रोवर का इस्तेमाल
इस मुद्दे पर एक सरकारी अधिकारी ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार लग्जरी एसयूवी का इस्तेमाल किया है, हालांकि उनके ऐसा करने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा कारणों से ऐसा किया या फिर कोई और वजह है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है?

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बदला अंदाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करने के बाद फिर से रेंज रोवर की फ्रंट सीट पर बैठकर वहां से निकल गए। कुछ मीटर जाने के बाद प्रधानमंत्री रेंज रोवर से नीचे उतरे और बच्चों के बीच पहुंच गए। पीएम मोदी ने बच्चों के बीच श्रीकृष्ण के रूप में तैयार बच्चों के बीच भी पहुंच गए और तस्वीरें खिंचवाई।

SPG करता है पीएम के काफिले में गाड़ी का फैसला
आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्सन ग्रुप) की सुरक्षा में रहते हैं। प्रधानमंत्री के काफिले में कौन सी गाड़ी होगी इसका फैसला भी एसपीजी ही करता है। पीएम के काफिले में कई बुलेट प्रूफ गाड़ियां होती हैं। इस बार जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में रेंज रोवर का इस्तेमाल किया गया ये अहम है।












Click it and Unblock the Notifications