तीन दिनों के दौरे के लिए बैंकॉक रवाना हुए पीएम मोदी, आज भारतीयों को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिवसीय दौरे के लिए बैंकॉक रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी बैंकॉक के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर तीन अहम सम्मेलनों में शिरकत करेंगे। पहले वह 16वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अपनी सरकार की लुक ईस्ट नीति के तहत पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। एशियाई देशों के क्षेत्रीय सहयोग पर जोर देने के लिए आरसीईपी सम्मेलन में भी पीएम शामिल होंगे। इस सम्मेलन के दौरान वह विभिन्न देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इन सम्मेलनों से अलग वह थाइलैंड में बसे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करने वाले हैं।

ट्वीट कर दी जानकारी
आज शाम छह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाइलैंड में रह रहे भारतीयों को संबोधित करेंगे। अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजे भारतीयों के बीच में जाउंगा और यह हमेशा से एक ऐसा मौका रहा है जिसका मैं हर बार इंतजार करता हूं। थाइलैंड के विकास में भारतीयों के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।' पीएम मोदी जिस आरसीईपी यानी रीजनल क्रॉम्प्रहेंसिव इकनॉमिक पार्टनरशिप सम्मेलन में शामिल होंगे, उसका मकसद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को बढ़ावा देना है। मुक्त व्यापार समझौते को बढ़ावा देना है।
आरसीईपी 16 देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता है जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच व्यापार सहयोग को बढ़ावा देना है। समझौते के जरिए इन देशों के बीच होनेवाले व्यापार को आसान बनाया जा सकेगा। इन देशों के बीच पारस्परिक व्यापार में टैक्स कटौती और दूसरे तरीके की आर्थिक छूट दी जाएगी। इन 16 देशों में 10 आसियान समूह के देश हैं। इस सम्मेलन में दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। अगर इस समझौते को अंतिम रूप देने में कामयाबी मिलती है तो फिर दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाया जा सकेगा।
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications