कर्नाटक चुनाव: किसानों पर फोकस कर रही है भाजपा, आज पीएम मोदी दावनगिरी में करेंगे रैली

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केंद्रीय कर्नाटक जिले के दावनगिरी में राज्य भाजपा के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा के 75 वें जन्मदिन पर भाजपा की कर्नाटक यूनिट द्वारा आयोजित किसानों की एक रैली को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि भाजपा इन चुनावों में किसानों के मुद्दे को काफी जोर-शोर से उठा रही है। राज्य में लगातार किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याएं और भाजपा शासित महाराष्ट-यूपी में किसान ऋण माफी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के घेर रही है।

modi

वहीं हाल ही में बजट में किसानों को लेकर सरकार ने कई तरह की घोषणाएं की है। नरेंद्र मोदी आज की रैली में एनडीए सरकार की किसानों को लेकर चलाई जा रही योजनाओं को भी बताएंगे। भाजपा कर्नाटक के तटीय जिलों में हिंदू कार्ड खेल रही है। भाजपा पिछले पांच सालों में कृषि संकट और 3,000 किसान आत्महत्याओं की घटनाओं को उजागर करके कर्नाटक के बाकी हिस्सों में किसान समुदाय को जीतने का प्रयास कर रही है।

बीजेपी ने राज्य में केंद्रीय योजनाओं की विफलता का जिम्मेदार कांग्रेस को बताते हुए कहा है कि फसल बीमा जैसे योजनाओं का सही क्रियान्वयन न किए जाने के कारण ये मौतें हो रही हैं। भापजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक में लगातार रैलियां कर रहे हैं। वे सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगातार लगा रहे हैं हालांकि सबूत के तौर पर अब तक कोई दस्तावेज़ पेश नहीं किया है।

हाल ही में अमित शाह ने उत्तर कर्नाटक के कालाबुर्गी क्षेत्र में एक किसान के घर का दौरा किया था, जिसने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने गन्ना किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर उनकी राय ली। अमित शाह ने वादा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वे किसानों को चीनी फैक्ट्रियों से बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान करवाएंगे और बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करवाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+