क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

इसरो की सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले नए वर्ष की यह सफलता काफी अहम

Google Oneindia News

Recommended Video

ISRO launches its 100th Satellite PSLV C-40 successfully | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इसरो के 100वें सैटेलाइट के सफलतापूर्वक लॉन्च के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए कहा कि इसरो और इसके वैज्ञानिकों को पीएसएलवी के सफलतापूर्व लॉन्च के लिए बधाई। नए वर्ष में यह सफलता देश की तेजी से अंतरिक्ष में बढ़ती तकनीक, देश के नागरिकों, किसानों, मछुआरों आदि के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। इससे पहले इसरो के सफलतापूर्व लॉन्च के बाद इसरो के अध्यक्ष एएस किरन ने कहा कि पिछले पीएसएलवी में हमे कुछ दिक्कत हुई थी, आज जो हुआ उसके बाद हमने यह साबित कर दिया है कि उस समस्या को सही कर लिया गया है। हम देश को नए वर्ष का यह तोहफा देकर काफी खुश हैं।

narendra modi


आपको बता दें कि आज इसरो ने 9.28 बजे अपना 100वां सैटेलाइट सफलतापूर्वक लांन्च कर दिया है, इसके लिए इसरो ने अपनी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थी। 100 वें सैटेलाइट के साथ ही इसरो आज श्रीहरिकोट के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 30 अन्य सैटेलाइट को भी लॉन्च किया। इस वर्ष यह इसरो का पहले सैटेलाइट लॉन्च हुआ है, जिसका काउंटडाउन गुरुवार को सुबह 5.29 बजे ही शुरु हो गया था। यह लॉन्च 2 घंटे से भी अधिक समय तक चलेगा। यह सैटेलाइट बेहद सटीक और गुणवत्तापूर्ण तस्वीरें भेजने में कारगर साबित होगा, जिसकी मदद से भारत सीमा पर होने वाली हरकतों पर भी पैनी नजर रख सकता है।

इसरो आज जिन सैटेलाइट को लॉन्च कर रहा है उसमे कुल छह देशों के सैटेलाइट हैं, इन देशों के तीन माइक्रो सैटेलाइट और 25 नैनो सैटेलाइट को भी इसरो लॉन्च करेगा। जिन देशों के सैटेलाइट को भारत लॉन्च कर रहा है उसमे कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, कोरिया, ब्रिटेन, अमेरिका के भी सैटेलाइट भी शामिल हैं। इसमे भारत का एक माइक्रो और एक नैनो सैटेलाइट भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें- इसरो के लॉन्च की 10 बड़ी बातें, जानिए कैसे पाकिस्तान के लिए बनेगा बड़ी मुसीबत

Comments
English summary
Prime minister Narendra Modi congratulates ISro for its successful launch of PSLV. He says This success in the New Year will bring benefits for country.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X