पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, हालात से कराया अवगत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान मोदी ने राष्ट्रपति मुखर्जी को सीमा पार हुए सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई से अवगत कराया। सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई बुधवार-बृहस्पतिवार रात (28-29 सितंबर) हुई थी।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति की मुलाकात शनिवार (1 अक्टूबर) को हुई।
सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को देश में सुरक्षा हालातों से भी अवगत कराया।
गौरतलब है कि भारत की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक में 7 आतंकी ठिकानों को नष्ट करने का दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है।
साथ ही यह मीडिया में यह दावा भी किया जा रहा है कि 40-50 आतंकी भी इस स्ट्राइक में मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications