जालंधर में बोले PM नरेंद्र मोदी- विकास की राजनीति करें, सत्ता के लिए पंजाब पर दाग न लगाएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जिनका विरोध करती थी अब सत्ता सुख के लिए उन्हीं से मिल गई है। जिस तरह बिना पानी के मछली छटपटाती है वैसे ही कांग्रेस सत्ता के लिए बैचैन है।

जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी-अकाली दल गठबंधन पूरा जोर लगा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी कड़ी में शुक्रवार को जालंधर पहुंचे। बीजेपी और अकाली दल की साझा रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की हुंकार भरी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति करनी है तो विकास की करें, विनाश की राजनीति को 70 साल से हो रही है।

पंजाब विधानसभा चुनाव: जालंधर में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, कहा- ये पंजाब के सम्मान की लड़ाई है

जालंधर कैंट सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब बलिदान की धरती है जहां का किसान पसीना बहाकर देश का पेट भरता है और जहां के जवान अपना खून बहाकर देश की रक्षा करता है। पंजाब की आन-बान-शान से भारत का माथा ऊंचा करता है। जालंधर में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं।

'सत्ता पाने को बेचैन है कांग्रेस'
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने सत्ता के लिए लेफ्ट से हाथ मिला लिया। यूपी में समाजवादी पार्टी से मिल गई। बिहार में भी गठबंधन कर लिया। यह पार्टी अपना अस्तित्व बचाने के भाग रही है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पहले सपा और लेफ्ट को कोसती थी। उनके खिलाफ यात्राएं करती थी और अब सत्ता सुख के लिए उन्हीं से मिल गई है। जिस तरह बिना पानी के मछली छटपटाती है वैसे ही कांग्रेस सत्ता के लिए बैचैन है।'

'राजनीति करनी है तो विकास की करो'
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को यूरिया के लिए भटकना पड़ता था। किसान खेती नहीं कर पाता था। लेकिन केंद्र की एनडीए सरकार ने यूरिया की चोरी रोकी। अब वह यूरिया सिर्फ खेती में ही इस्तेमाल हो सकता है। किसानों के फायदे के लिए दो साल में सरकार ने हर संभव कोशिश की है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'केंद्र में बैठी सरकार सिर्फ विकास की बात करती है। अगर राजनीति करनी है तो विकास करें, विनाश की राजनीति को 70 साल से देश देख रहा है।'

नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक का भी मुद्दा
प्रधानमंत्री ने जालंधर में सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी को लेकर भी सरकार की पीठ थपथपाई और कहा कि विरोधी अब तक सरकार की कामयाबी को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पहले सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी करार दे रहे थे फिर नोटबंदी से जब काला धन बेकार चला गया तो लोग वहां भी सरकार को कोसने लगे।'

CM बादल ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
पंजाब के मुख्यमंत्री और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब को इतना प्यार देने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा, 'पंजाब में राज करने के लिए कांग्रेस की चाल है कि फूट डालो और राज करो। इसे कामयाब नहीं होने देना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+