Mann Ki Baat : पीएम मोदी बोले- अंगदान के लिए अब नहीं होगी कोई आयु-सीमा, देशवासी आगे आएं
99th edition of PM Narendra Modi ‘Mann Ki Baat’ today: अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगदान को लेकर नई पॉलिसी, महिलाओं की देश के विकास में भूमिका, दीव जिला की उपलब्धि को लेकर चर्चा की।

PM Modi 99th Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का ये 99वां संस्करण था। इस दौरान पीएम मोदी ने अंगदान को लेकर नई पॉलिसी, महिलाओं की देश के विकास में भूमिका, दीव जिला की उपलब्धि को लेकर चर्चा की।
मन की बात कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन (डीडी न्यूज) के पूरे नेटवर्क के साथ-साथ आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाता है। हिंदी प्रसारण के बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण करता है।
मन की बात पर हर अपडेट के लिए बनें रहिए यहां
LIVE Feed
नवीकरणीय ऊर्जा पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब विश्व के लोगों से मिलता हूं तो वो नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की अभूतपूर्व सफलता की जरुर चर्चा करते हैं। मुझे खुशी है कि आज हर देशवासी सौर ऊर्जा का महत्व भी समझ रहा है, और clean energy में अपना योगदान भी देना चाहता है।
सरकार ने ऑर्गन डोनेशन के लिए आयु-सीमा को भी खत्म करने का फैसला लिया
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने ऑर्गन डोनेशन के लिए 65 वर्ष से कम आयु की आयु-सीमा को भी खत्म करने का फैसला लिया है। इन प्रयासों के बीच, मेरा देशवासियों से आग्रह है कि ऑर्गन डोनर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं। आपका एक फैसला कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है, जिंदगी बना सकता है।
पीएम मोदी बोले 99वें का फेर बहुत कठिन होता है
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा और आपका 'मन की बात' का ये साथ अपने 99वें पायदान पर आ पहुंचा है। आम तौर पर हम सुनते हैं कि 99वें का फेर बहुत कठिन होता है। क्रिकेट में तो 'Nervous Nineties' को बहुत मुश्किल पड़ाव माना जाता है। लेकिन जहाँ भारत के जन-जन के मन की बात हो वहां की प्रेरणा ही कुछ और होती है।












Click it and Unblock the Notifications