ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील रवाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

14 से 15 जुलाई के बीच आयोजित होने वाली इस शिखर बैठक में एक विकास बैंक की स्थापना को अंतिम रूप दिए जाने और संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संगठनों में सुधार की आवाज उठाई जाएगी।
रविवार रात बर्लिन में रुकेन के बाद मोदी सोमवार को ब्राजील के उत्तर पूर्वी तटीय शहर फोर्तालेजा के लिए रवाना होंगे जहां 15 जुलाई को ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं की शिखर बैठक होगी।
इस सम्मेलन में भारत की ओर से पीएम की कोशिश तो यही है कि बड़ी अर्थव्यवस्था और प्रचुर संसाधनों से लबरेज ये पांच देश विश्व के विकसित देशों के मुकाबले मजबूत विकल्प बन कर उभरें।
इस बारे में पीएम मोदी ने कई बार पड़ोसी देशों के साथ बातचीत में भी साफ संकेत दिए हैं कि मुद्दा आर्थिक हो या पर्यावरण से जुड़ा हमें अपनी बातें मजबूती से रखनी हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बड़ी विदेश यात्रा है।
इस सम्मेलन के दौरान स बकी नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली मुलाकात और बातचीत पर टिकी हुई हैं। चीन के अलावा नरेंद्र मोदी भारत के पुराने साझीदार रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications