पत्रकारों से होगा प्रधानमंत्री का आमना-सामना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्रकारों से मुखातिब होंगे। प्रधानमंत्री ने दीवाली के मौके पर पत्रकारों को चाय पर आमंत्रित किय है जिसमें सैकड़ो पत्रकार शामिल हो रहे है।

narendra modi

यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दे सकते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से पीएम मोदी पर मीडिया से संवादहीनता के आरोप लगते रहे है। जिसे प्रधानमंत्री ने दीवाली के मौके पर तोड़ने का फैसला लिया है। हालांकि गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेंद्र मोदी हर दीवाली पर पत्रकारों से मुलाकात करते थे यही नहीं कई बड़ी सरकारी योजनाओं का भी इस मौके पर ऐलान किया करते थे।

देखने वाली बात यह है कि सैकड़ो की संख्या में मौजूद पत्रकारों के सवालों का जवाब प्रधानमंत्री जवाब देते हैं या यह मुलाकात महज एक औपचारिकता होगी। प्रधानमंत्री का पत्रकारों के साथ एक घंटे तक समय बिताने का कार्यक्रम है इसके बाद पीएम मोदी महाराष्ट्र रवाना हो जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+