गुजरात में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी स्वामीनारायण संत और कथाकार भक्ति स्वामी पर दो अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में स्वामी भक्तिप्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गए और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। वो बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। जिस वक्‍त उनपर हमला हुआ उस वक्‍त वो भाजपा के चुनावी कार्यक्रम से भाग लेकर वापस लौट रहे थे। अंग्रेजी चैनल टाइम्‍स नाऊ की खबर के मुताबिक हमले का आरोप किन्हीं शरारती तत्वों पर लगा है। हालांकि भाजपा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मंदिर के पुजारी पर हमला करने का आरोप लगाया है।

 गुजरात में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला

आपको बता दें कि गुजरात में जूनागढ़ में जिले में आने वाली विसावदर सीट पर 14 दिंसबर को चुनाव होने हैं। इस सीट से साल 1985 से 2012 तक बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशुभाई पटेल विधायक रहे हैं। साल 2014 में केशुभाई ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।

जिसके बाद 2014 में हुए उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस ने जीत ली थी। वहीं इस हमले के संबंध में पुलिस का कहना है कि हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्‍या कहा कथाकार स्‍वामी भक्ति प्रसाद ने

स्वामी भक्ति प्रसाद ने मीडिया को बताया कि, 'हमारी गाड़ी पर हमला किया गया, ये वार मुझपे नहीं हमारी सनातन संस्कृति पर वार किया गया है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के बारे में बोलेंगे। हम हिंदू विरोधी ताकतों को हराएंगे। ' स्वामी ने कहा कि हमलावर ने उन्हें कहा कि, 'राष्ट्रवाद और हिंदुत्व पर स्वामी कुछ ना बोले'। भक्ति प्रसाद ने कहा है, 'हम हमले से चुप नहीं बैठेंगे'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+