कोलकाता में बड़ा पुल हादसा, पिछले कुछ साल में हुए ये 10 बड़े हादसे
कोलकाता। दक्षिणी कोलकाता में मंगलवार को लगभग 40 साल पुराना माजेरहाट पुल का एक हिस्सा ढह गया। मलबे से कई लोगों को घायल हालत में निकाला गया है लेकिन अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। एनडीआरएफ ने घटनास्थल पर 3 टीम को भेज दिया है। हादसे के समय ब्रिज चालू था। माजेरहाट फ्लाईओवर दक्षिण कोलकाता को जोड़ता है। आइए हम आपको बताते है पिछले कुछ सालों के प्रमुख पुल हादसे...

- 21 जुलाई 2001- केरल के कोझिकोट जिले के कादालुंदी में कादालुंदी नदी पर बना रेल पुल गिरा- 57 लोगों की मौत।
- 10 सितंबर 2002- बिहार के औरंगाबाद में रफीगंज रेल ब्रिज गिरा, 130 लोगों की मौत।
- 29 अक्टूबर 2005 - आंध्र प्रदेश के वेलीगोड़ा में रेलवे पुल गिरने से 114 लोगों की मौत हो गई थी।
- दिंसबर 2006 बिहार के भागलपुर जिले में पैदल ब्रिज में गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई थी।
- 9 सितंबर 2007 आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में पुंजागुट्टा में फ्लाईओवर गिरने से 20 लोगों की मौत।
- 1 अक्टूबर 2008 लखनऊ में निर्माणाधीन पुल गिरा, मलबे में दब कर 6 लोगों की मौत
- 25 दिसंबर 2009 राजस्थान के कोटा में चंबल नदी का पुल गिरा, 9 लोगों की मौत 45 लापता।
- 25 मई 2012 - उत्तराखंड़ के पौड़ी गढ़वाल निर्माधीन पुल गिरा, 6 लोगों की दबकर मौत
- 10 जून 2014 - गुजरात के सूरत में फ्लाईओवर गिरा, 3 लोगों की मौत
- 25 अगस्त 2015 बिहार के नवादा में फ्लाईओवर गिरने से 4 लोगों की मौत
- 31 मार्च 2016 -विवेकानंद फ्लाइओवर ब्रिज हादसा, कोलकाता-27 मरे
- 2 अगस्त 2016 -सावित्री रिवर ब्रिज हादसा, महाराष्ट्र-28 मरे
- 18 मई 2017 गोवा में संवोर्देम नदी का पुल गिरा, 2 लोगों की मौत 30 लापता
- 16 मई, 2018- निर्माणाधीन फ्लाइओवर हादसा,वाराणसी - 18 मरे












Click it and Unblock the Notifications