दिल्ली में उपचुनाव रद्द, फरवरी में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली। दिल्ली की विधानसभा को राष्ट्रपति ने भंग कर दिया है। ऐसे में कभी भी चुनाव आयोग दिल्ली में चुनावों की घोषणा कर सकता है। वहीं झारखंड़ और जम्मू-कश्मीर के साथ दिल्ली की 3 विधानसभा पर उपचुनाव के नोटिफिकेशन की घोषणा को भी चुनाव आयोग ने वापस ले लिया है। सभी तीनों सीटों नामांकन की आज आखिरी तारीख थी।

दिल्ली में कृष्णा नगर, महरौली और तुगलकाबाद विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को उपचुनाव होना था। ये सभी सीटें लोकसभा चुनाव के बाद खाली हो गयी थी। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन वापस लेने के बाद सभी पार्टियां की झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के साथ ही दिल्ली में चुनाव की मांग कर पर भी बेकार साबित हुई है।
संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप का कहना है कि चुनाव आयोग को कम से कम 34 दिनों का वक्त चाहिए होता है। इसके अलावा जनवरी में अमूमन चुनाव नहीं कराए जाते क्योंकि वोटर लिस्ट में नए वोटरों के जोड़ने का काम होता है। साथ ही उत्तर भारत में ठंड भी काफी पड़ती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखा जाए तो दिल्ली में फरवरी में ही चुनाव की संभावना है।
जनवरी माह में दिल्ली में चुनाव कराने की स्थिति में चुनाव आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी उन लोगों को वोट का अधिकार देना जिनके नाम वोटर लिस्ट में जुडेंगे जोकि 2014 में 18 साल के हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications