खजाना खुदाई में राष्ट्रपति हस्तक्षेप करें : संत शोभन

वहीं खजाना न मिलने पर सिर कटवा देने की बात कहने वाले ओम बाबा का कहना है कि सरकार को कार्रवाई में पारदर्शिता लानी चाहिए, जहां खुदाई की जा रही है वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए और बाहर एलसीडी लगाकर लोगों को दिखाया जाए कि अंदर क्या चल रहा है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि जब खुदाई पर कई राजनेताओं और जनता ने सवाल करना शुरू कर दिया था तो संत शोभन ने कहा था कि 15 फीट खुदाई हो जाने के बाद चमत्कार होगा और खजाना मिलेगा।
स्थानीय एसडीएम विजय शंकर दुबे का कहना है कि कल शाम तक 16 फीट की खुदाई हो चुकी है और कुछ भी नजर नहीं आया है। खुदाई में सामान्य जमीन की मिट्टी मिल रही है, यहां अब तक कुछ भी खास मिलने के संकेत भी नहीं दिखे हैं। गौर हो कि संत की भविष्यवाणी के बाद पूरी दुनिया की नजर इस पर है। विदेशी मीडिया के भी कई पत्रकार यहां पर आये हुए हैं।
प्रशासन ने किसी भी स्थिति से बचने के लिए पुलिस को तैनात कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications