प्रणब मुखजी ने केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर किया, राष्ट्रपति शासन लागू

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद माना जा रहा था कि राष्ट्रपति उनका इस्तीफा मंजूर करने के बाद उन्हें चुनाव तक कार्यवाहक सीएम बने रहने के लिये कह सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस्तीफा मंजूर करते हुए दिल्ली में सोमवार सेराष्ट्रपति शासन लागू कर दिया।

उपराज्यपाल नजीब जंग के कार्यालय से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, "राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार लिया है।"

राजभवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा को अनिश्चित काल के लिये निलंबित कर दिया गया है।केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने लोकसभा को सोमवार को बताया कि मुखर्जी ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश स्वीकार कर ली है।

शिंदे ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पेश जन लोकपाल विधेयक एक 'वित्त विधेयक' था और नियमानुसार इसे पेश करने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी आवश्यक थी। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश न कर पाने के कारण शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के बाहरी समर्थन के साथ केजरीवाल सरकार 49 दिनों तक ही चल पाई। जंग ने विधानसभा अध्यक्ष एम.एस.धीर को पत्र लिख कर कहा था कि उनकी मंजूरी के बिना जन लोकपाल विधेयक सदन में पेश नहीं किया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+