अरुण जेटली की हालत अभी भी गंभीर, एम्स में मिलने जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाल जानने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एम्स जाएंगे। एम्स में भर्ती अरुण जेटली की हालत स्थिर बनी हुई है और वे आईसीयू में हैं। 9 अगस्त से ही जेटली अस्पताल में भर्ती हैं। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी एम्स जाकर अरुण जेटली का हाल जाना था।

president ramnath kovind to meet arun jaitley at AIIMS

सूत्रों के मुताबिक, अरुण जेटली को सांस लेने में परेशानी हो रही है। जेटली के फेफड़ों में पानी जमा हो रहा है जिसकी वजह से उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है। डॉक्टरों ने उनको वेंटिलेटर पर रखा है। सूत्रों के मुताबिक, जेटली के फेफड़ों से पानी निकाला जा रहा है लेकिन बार-बार पानी फेफड़ों में जमा हो जा रहा है।

एम्स की तरफ से शुक्रवार को स्टेंटमेंट जारी किया गया था, जिसमें जेटली को हेमोडायनैमिकली स्टेबल बताया गया था। इसका मतलब होता है कि मरीज का ब्लड प्रेशर और पल्स ठीक काम कर रहा है। हालांकि, इसके बाद से एम्स की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लंबे समय के बीमार चल रहे अरुण जेटली को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पिछले शुक्रवार को एम्स लाया गया था। जेटली डेढ़-दो साल से वो लगातार अपनी खराब सेहत से जूझ रहे हैं।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्तमंत्री रहे 67 साल के अरुण जेटली ने 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव के बाद अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए एनडीए-2 में मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया था, फिलहाल वे राज्यसभा के सांसद हैं। इस साल फरवरी में वे इलाज के लिए देश से बाहर गए थे, उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। फिलहाल, एम्स में भर्ती जेटली की हालत गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+