क्रिसमस के रंग में रंगा देश-विदेश, राष्ट्रपति-पीएम ने देशवासियों से कहा-Merry Christmas

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज क्रिसमस के अवसर पर देश को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं हम सभी को प्रेरित करती हैं। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि 'मेरी क्रिसमस, हम ईसा मसीह के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हैं और उनका जश्न मनाते हैं। शांति, एकता और करूणा का उनका संदेश हम सभी को प्रेरित करता है।'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश के नागरिकों को क्रिसमस की बधाई दी है, उन्होंने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कहा कि क्रिसमस के अवसर पर मैं देशवासियों, खासकर ईसाई भाई-बहनों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। ईसा मसीह का यह जन्मोत्सव हम सभी के बीच शांति, त्याग और करुणा के संदेश का प्रसार करेगा।

 सेंटा क्‍लॉज और ढेर सारे तोहफे

सेंटा क्‍लॉज और ढेर सारे तोहफे

भारत समेत इस वक्त पूरी दुनिया भर में क्रिसमस का रंग चढ़ने लगा है। पश्च‍िमी देशों में तो अभी से क्रिसमस की धूम शुरू हो गई है। रात भर गिरजाघरों में चली प्रार्थनाओं के बाद सुबह क्रिसमस की धूम देश भर में देखने को मिली। हर जगह सेंटा क्‍लॉज और ढेर सारे तोहफे दिखाई दे रहे हैं। इस त्‍योहार पर न केवल ईसाई धर्म के लोग, बल्कि सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा ले रहे हैं।

भारतवर्ष के गिरजा घर

भारतवर्ष के गिरजा घर

भारतवर्ष के गिरजा घर 24 दिसंबर की रात से ही रोशनी में नहा रहे हैं। हर जगह भगवान ईसा मसीह की पूजा की जा रही है। प्रार्थनाओं का दौर कल शाम से ही शुरू हो गया था, जिसमें लाखों लोग कैंडल लेकर चर्च पहुंचे। प्रार्थना के बाद रात को चर्च के घंटों की गूंज आस-पास के इलाकों तक सुनाई दी।

आप सभी को ढेर सारी बधाईयां

आप सभी को ढेर सारी बधाईयां

हर साल की तरह इस साल भी गोवा में क्रिसमस की धूम है, गोवा के सभी होटल खचाखच भरे हुए हैं। समुद्र क्रिनारे जश्‍न और जश्‍न के इस माहौल में देश के अलग-अलग कोने से आये लोग मजे कर रहे हैं। यहां हर साल सभी धर्मों के लोग खास तौर से क्रिसमस मनाने आते हैं। खुशियों से भरे इस त्‍योहार पर वनइंडिया की ओर से आपको ढेर सारी बधाईयां।

खास बातें

खास बातें

क्रिसमस ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था। ब्रिटेन और अन्य राष्ट्रमंडल देशों में क्रिसमस से अगला दिन यानि 26 दिसम्बर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। कुछ कैथोलिक देशों में इसे सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहते हैं।

13 दिनों का अंतर

13 दिनों का अंतर

आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च 6 जनवरी को क्रिसमस मनाता है पूर्वी परंपरागत गिरिजा जो जुलियन कैलेंडर को मानता है वो जुलियन वेर्सिओं के अनुसार 25 दिसम्बर को क्रिसमस मनाता है, जो ज्यादा काम में आने वाले ग्रेगोरियन कैलेंडर में 7 जनवरी का दिन होता है क्योंकि इन दोनों कैलेंडरों में 13 दिनों का अंतर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+