पीएम मोदी की मां हीराबा से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सामने आई तस्वीर
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के दौरे पर गुजरात में हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई है जिसमे देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति कोविंद पीएम मोदी की मां का आशीर्वाद ले रहे हैं और हीराबेन राष्ट्रपति को आशीर्वाद दे रही हैं। राष्ट्रपति ने अपने दौरे के दूसरे दिन हीराबेन मोदी से मुलाकात की। राष्ट्पति के ट्विटर हैंडल से इस तस्वीर को साझा किया गया है जिसमे लिखा गया है कि राष्ट्रपति ने हीराबेन को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति तकरीबन आधे घंटे तक हीराबेन मोदी के पास रुके और इस दौरान उनसे मुलाकात की। हीराबेन से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति गुजरात के गांधीनगर स्थित महावीर जैन अऱाधना केंद्र पहुंचे, यहां पर उन्होंने आचार्य श्री पद्मासागरसुरुजी काक आशीर्वाद लिया। इस दौरान राष्ट्रपति का स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने किया। बता दें कि शिवार को राष्ट्पपति अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद पहुंचे। यहां पर राजभवन में उनका स्वागत किया गया। राज्यपाल आचार्य देव व्रत ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications