मोदी कैबिनेट के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति ने किया डिनर का आयोजन, PM समेत सभी मंत्री हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। मोदी कैबिनेट के इस्तीफे को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिा। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया है। वहीं प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट द्वारा इस्तीफा सौंपे जाने के बाद राष्ट्रपति ने केंद्रीय कैबिनेट के लिए डिनर का आयोजन किया।

केंद्रीय कैबिनेट के सम्मान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डिनर का आयोजन किया। राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया गया, जिसमें पीएम मोदी और एनडीए कैबिनेट के सभी मंत्री रहे मौजूद रहे। वहीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी इस डिनर में शामिल हुई।
इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की गई। कैबिनेट बैठकों के बाद अब मंत्रिमंडल के बंटवारे के लिए बैठकों का दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications