एम्स रेफर किए गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीने में दर्द की शिकायत के बाद आर्मी अस्पताल में थे भर्ती

नई दिल्ली। तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के आर्मी अस्पताल में एडमिट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। आर्मी अस्पताल की ओर से शनिवार को ये जानकारी दी गई है। आर्मी अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की हालत स्थिर है लेकिन उनकी कुछ और जांच होनी हैं। ऐसे में उनको एम्स रेफर किया गया है।

President Ram Nath Kovind health, President, Ram Nath Kovind, AIIMS, Delhi, Army Hospital, रामनाथ कोविंद एम्स रेफर किए गए, रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति, दिल्ली

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से बताया गया है कि एम्स के डॉक्टरों ने जांच के बाद रामनाथ कोविंद को बाईपास सर्जरी की सलाह दी है। डॉक्टरों की सलाह के बाद 30 मार्च को राष्ट्रपति की बायपास सर्जरी होगी।

Recommended Video

    President Ram Nath Kovind को AIIMS किया गया रेफर, सीने में दर्द की शिकायत | वनइंडिया हिंदी

    शुक्रवार सुबह सीने में दर्द के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को हॉस्पिटल ने हेल्थ बुलेटिन जारीक कर कहा था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उनको यहां लाया गया। उनके सभी रूटीन चेकअप किए गए हैं, उनकी हालत स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। पीएम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के बेटे से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

    बता दें कि शुक्रवार को अचानक ही राष्ट्रपति की तबीयत खराब हुई थी। गुरुवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात कीी थी और उनकी सेहत एकदम ठीक थी। शुक्रवार को उन्हें दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+