Eid Mubarak : देश भर में धूम धाम से मनाया जा रहा है ईद का त्योहार
नई दिल्ली। आज पूरे देशभर में हर्षोल्लास से ईद मनाई जा रही है, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी मुखर्जी और पीएम मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को ईद की बधाई दी, उन्होंने लिखा कि पवित्र माह रमजान के बाद मनाया जाने वाला ईद समाज में भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
तो वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ईद के शुभ मौके पर आशा व्यक्त की कि यह ईद सभी के जीवन में समृद्धि लाएगा और एकता और भाईचारे में हमारे विश्वास को सुदृढ़ करेगा, जो भारत की समग्र सांस्कृतिक विरासत रहा है।
नमाज और रोजा
नमाज और रोजा के रमजान के पावन महीने के समापन पर आने वाला यह पर्व ईद खुशियां, शांति और समृद्धता लाए। हमें इस अवसर पर मानवता की सेवा के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए।

उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी
उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी और भाईचारे को सुदृढ़ करने के ईद के महत्व पर बल दिया। ईद के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी और देश की समृद्धि एवं एकता की कामना की।
ईद मुबारक
आंध्र प्रदेश में लोगों ने पढ़ी ईद की नमाज।
इलाहाबाद
यूपी के इलाहाबाद में ईद की धूम।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू और कश्मीर में भी मनाई जा रही है ईद।
राहुल गांधी
कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।












Click it and Unblock the Notifications