राष्ट्रपति प्रणब दा के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती, हालत में सुधार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सीने में दर्द उठने के चलते सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी एंजियोग्राफी और फिर एंजियोप्लास्टी की गई और अब उनकी हालत में सुधार है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति को एसिडिटी का अटैक आया था।

79 साल के मुखर्जी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने उनके हृदय में एक अवरोध हटाने के लिए एक स्टेंट लगाया है। जानकारी के मुताबिक महामहीम को अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाएगी वह कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि 79 साल के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी काफी सक्रिय हैं और लगातार कई समारोह में शिरकत करते रहते हैं। राष्ट्रपति ने ड्रेमेटिक डेकेड द इंदिरा गांधी इयर्स किताब लिखी हैं, जिसमें उन्होंने 70 के दशक की घटनाओं पर अपने विचार और राय रखे हैं। इस पुस्तक में उन्होंने उन दिनों के घटनाक्रम को याद किया है जब इंदिरा गांधी जनवरी, 1980 में सत्ता में लौटी थीं।












Click it and Unblock the Notifications