कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, राष्ट्रपति-पीएम ने मांगी शांति-समृद्धि की दुआ
नई दिल्ली। कुर्बानी का पर्व बकरीद आज है। बकरीद के मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाहों और मस्जिदों में खास नमाज अदा कर रहे है। देशभर में बकरीद का पर्व मुसलमानों के साथ-साथ हिन्दु भाई भी मना रहे है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पीएम नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की है। नाइक ने अपने बधाई संदेश में कहा क ईद-उल-अजहा बलिदान का पर्व है और सभी को गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहने की नई शुरुआत की प्रेरणा देता है।
आस्था और हर्षोल्लास से मनायी जा रही है बकरीद
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व देश में भाईचारा, सहयोग और शांति को अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने देशवासियों को ईद की बधाई दी और कहा कि यह त्योहार भाईचारा, प्रेम और अनुग्रह की भावना के साथ मनाया जाता है।
तो वहीं महामहिम ने कहा कि यह त्योहार भाईचारा, प्रेम और अनुग्रह के सार्वभौम संदेश को बल देता है। यह त्योहार शांति, समृद्धि और खुशी लाए।"
पीएम मोदी ने भी ट्विट के जरिये देशवासियों को ईद उल जुहा की बधाई दी और देश की खुशहाली और सुख के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी।
गौरतलब है कि मुस्लिम कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अज्हा एक महत्वपूर्ण दिन है, जिसे बकरीद के त्योहार के रूप में मनाया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications