देखिये अटल जी को भारत रत्न की दिये जाने की पहली तस्वीर
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज शाम देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वाजपेयी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न प्रदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाजपेयी जी का पूरा जीवन ही राष्ट्र को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि अटलजी मुझ जैसे अनेक भारतवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे। अटल जी को यह सम्मान दिया जाना सम्मान की बात है, वहीं अटल जी के घर आकर सम्मान दिये जाने पर मोदी ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का भी धन्यवाद दिया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न का सम्मान दिये जाने के अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, हर्षवर्धन सिंह मौजूद थे। इस मौके पर अरुण जेटली ने कहा कि अटल जी का जीवन देश के लिए समर्पित है।












Click it and Unblock the Notifications