पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Mahashivratri 2025: देशभर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर क्या आम क्या खास सभी लोग महादेव की भक्ति में रमे हुए हैं। देश के सारे शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। बम-बम भोले के जयकारे से मंदिर गुंजायमान हो रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के सभी नेताओं ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर लिखा, "मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।"

सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बाधाई देते हुए X पर पोस्ट किया "महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक यह पावन पर्व हमें ज्ञान, धैर्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मेरी कामना है कि सम्पूर्ण सृष्टि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे और उनके आशीष से हमारा राष्ट्र प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो। हर हर महादेव।"
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भगवान भोलेनाथ से विशेष आस्था है, वो भगवान शिव की नगरी वराणसी से हमेशा लोकसभा का चुनाव लड़ते है। इस अवसर पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर सारे देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन-पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं. यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है. हर-हर महादेव! इस अवसर पर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।
Mahashivratri 2025: क्यों मनाया जाता है महाशिवरात्रि?
महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर आइए जानते है कि भगवान शिव से जुड़े इस पर्व को मनाने का मुख्य वजह क्या है। शिव पुराण के अनुसार ल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। इसी दिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव ने भगवान शिव वैराग्य का त्याग कर माता पार्वती से विवाह किए। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।












Click it and Unblock the Notifications