'बड़े सपने देखें महिलाएं,आगे बढ़ें', Art of Living के महिला सम्मेलन में बोली राष्ट्रपति मुर्मु

Karnataka:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर द्वारा आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से साहस जुटाने, बड़े सपने देखने और अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर अपने लक्ष्यों को हासिल करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि महिलाओं को मानसिक शक्ति के साथ बाधाओं को तोड़ते हुए अपनी पूरी ताकत से सपने साकार करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के छोटे कदम भी भारत और दुनिया के विकास में बड़ा योगदान देंगे। इसके साथ ही, राष्ट्रपति ने तकनीकी प्रगति और मानवीय मूल्यों की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि करुणा, प्रेम और एकता को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं का नेतृत्व महत्वपूर्ण है।

india news jpg

उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी महिलाओं को सतर्क किया और कहा कि यह किसी भी महिला के जीवन के लिए बुनियादी आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बैरे गौड़ा, मुख्य सचिव डॉ. शालिनी रजनीश, एयर मार्शल नागेश कपूर और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें UP News: कौन है वो सिपाही जिसने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में कर दी श्रद्धालु की पिटाई? जानें पूरी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+