मोदी सरकार 3.0 के गठन से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया रात्रि भोज, BJP दिग्गजों की मौजूदगी में दिखा खास नजारा
Rashtrapati Bhawan Dinner: राष्ट्रपति भवन में 17वीं लोकसभा के निवर्तमान केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया। ये एक विदाई रात्रिभोज था, जिसमें मोदी मंत्रिमंडल समेत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए।
राष्ट्रपति भवन की ओर जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की सलाह पर 17वीं लोकसभा को भंग कर दिया।

बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म होना था। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मोदी कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में राष्ट्रपति को वर्तमान लोकसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की सलाह दी थी।
यह रात्रिभोज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नई सरकार के कार्यभार संभालने तक अपनी भूमिका में बने रहने का अनुरोध किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने 17वीं लोकसभा भंग करने का आदेश दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 17वीं लोकसभा के निवर्तमान केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया। विदाई रात्रिभोज में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications